---Advertisement---

उप डाकपाल विसर्जन शर्मा को सेवानिवृत होने पर पतंजलि नियमित योग कक्षा टेल्को रॉकेट पार्क में किया गया सम्मानित

On: June 3, 2024 10:57 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पतंजलि नियमित योग कक्षा टेल्को रॉकेट पार्क में भारतीय डाक सेवा में उप डाकपाल पद से सेवानिवृत विसर्जन शर्मा को सदाबहार का पौधा देकर सम्मानित किया गया एवं जीवन के नई पाली के शुरुआत करने हेतु शुभकामना दिया गया।

इस अवसर पर पतंजलि सोशल मीडिया के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि विसर्जन शर्मा ने भारतीय डाक सेवा में विभिन्न पदों पर 39 वर्ष ईमानदारी से देश की सेवा की है, अब सेवानिवृत्ति के पश्चात जीवन की नई पाली की शुरुआत कर रहे हैं इसके लिए रॉकेट पार्क पतंजलि नियमित योग कक्षा के सभी सदस्य शुभकामना प्रेषित करते हैं।

रॉकेट पार्क पतंजलि नियमित योग कक्षा के मुख्य योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह ने भी विसर्जन शर्मा को शुभकामना देते हुए उन्हें सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति के बाद अब योग सेवा – जन सेवा में बढ़ चढ़कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विसर्जन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पतंजलि योग कक्षा विस्तार में अब ज्यादा समय देने की बात कही।

सम्मान समारोह में योगेंद्र पाण्डेय, राम फलक चौधरी, राजेश कुमार लाल, वेंकटेश्वर तिवारी, एस. करुणानिधि, सौरभ दुबे, देवाशीष षाडंगी, प्रतिमा षाडंगी, बिपाशा षाडंगी, उजाला कुमारी, मीनू झा और रूना कुमारी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया