---Advertisement---

रांची: मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को अपहरणकर्ता के चंगुल से RPF ने बचाया

On: June 3, 2024 3:37 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: बिहार का एक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त अपनी बहन को इलाज कराने के लिए 29 मई को रांची के कांके में अवस्थित CIP आया था। इलाज के उपरांत वह अपने घर जाने के लिए रांची स्टेशन आया और रांची स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर से टिकट लेने के बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्त अपनी बहन को टिकट काउंटर के हॉल में बैठकर खाना लाने के लिए बाहर चला गया। खाना ले कर लौटा तो उसने अपनी बहन को वहां बैठा नही पाया। पहले उसने इधर उधर स्टेशन पर खोज किया परंतु निराश होकर जीआरपी थाना रांची पहुंचा।

उसके पश्चात आरपीएफ प्रभारी दिगंजय शर्मा एवम जीआरपी प्रभारी प्रदीप मिंज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन रेल प्रहरी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट में लगे सीसीटीवी को खंगाला एवम पाया कि एक व्यक्ति उस मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को गलत नियत से बहला फुसलाकर स्टेशन से बाहर ले गया।

आरोपी की सीसीटीवी फुटेज में शिनाख्त करने के बाद आरपीएफ एवम जीआरपी रांची ने संयुक्त कारवाई करते हुए आरोपी उपेंद्र कुमार उम्र लगभग 50 साल, रामनगर, थाना नामकुम, रांची को रांची स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर गिरफ्तार कर किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now