---Advertisement---

जंगली हाथियों द्वारा धान के बिचरे को रौंदा, किसान चिंतित

On: August 1, 2023 1:08 AM
---Advertisement---

सिल्ली ;- जंगली हाथियों द्वारा बीते रात सिल्ली प्रखंड के किता निवासी महेंद्र नाथ महतो एवं अनूप कुमार महतो के गांव के समीप कोचा गाड़ा में 4 से 5 खेत मे लगे धान के बिचरे को रौंद दिया। भुक्तभोगी किसानों ने बताया कि इस धान के बिचड़े से लगभग 5 एकड़ खेतों में धान की रोपाई होती थी परंतु अब नहीं हो पाएगी। किसानों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के उदासीन रवैया के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है सूचना के बावजूद सही समय पर जगह पर नहीं पहुंचने के कारण हाथियों द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस संबंध में वंन रक्षी जयप्रकाश से बात करना चाहा तो उन्होंने अपना मोबाइल रिसीव नहीं किया। अन्य वन रक्षी गौतम बोस ने बताया कि जंगली हाथियों के

कई झुंड आपस में बिखर गए हैं। इस वजह से सभी जगह समय पर पहुंच पाना संभव नहीं है फिर भी किसानों के हित के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now