---Advertisement---

NEET UG 2024 Results: नीट यूजी रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

On: June 4, 2024 7:58 PM
---Advertisement---

NEET UG 2024 Results: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया है। नीट परीक्षा देने वाले सभी स्टूडेंट्स एनटीए ((NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर अपना स्कोर कार्ड चेक कर उसमें दिए गए नंबरों के आधार पर ही स्टूडेंट्स अपना परसेंटाइल भी कैलकुलेट कर सकते हैं. इस साल नीट यूजी कटऑफ काफी हाई गई है।

नीट यूजी में 67 उम्मीदवार रैंक 1 पाने में सफल रहे हैं, उन्हें 99.997129 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। इस साल नीट परीक्षा 2024 में जनरल कैटेगरी से महाराष्ट्र के वेद सुनीलकुमार शेंडे टॉप है। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के सैयद आरिफ़िन यूसुफ़ एम है, ये भी जनरल कैटेगरी से है। तीसरे नंबर पर दिल्ली से मृदुल मान्या आनंद (ओबीसी-एनसीएल) का नाम है। इस साल करीब 24 लाख बच्चों ने नीट यूजी यानी मेडिकल की प्रवेश परीक्षा दी है। जिसमें 13.16 लाख बच्चों ने नीट परीक्षा पास की है।

ऐसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड

सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।


यहां LATEST NEWS अनुभाग के तहत Click Here for Score Card वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।


अब Click here for NEET 2024 Score Card वाले लिंक पर क्लिक करें।


अब अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्कोरकार्ड जांचे और भविष्य के संदर्भ में इसे डाउनलोड कर लें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें