---Advertisement---

रांची: इलेक्ट्रिक बाइक ‘रिवोल्ट’ के शोरूम का हुआ शुभारंभ

On: June 9, 2024 7:16 AM
---Advertisement---

रांची: राजधानी के हरमू बायपास रोड (हरमू बिजली ऑफिस के निकट) में बैट्री चालित इलेक्ट्रिक बाइक ‘रिवोल्ट’ के शोरूम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। शोरूम का उद्घाटन राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता व समाजसेवी देवेंद्र प्रसाद चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल व डीजल वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण वातावरण में प्रदूषण फैल रहा है। मानव सहित अन्य जीव-जंतुओं के जीवन के लिए यह हानिकारक है। इस पर नियंत्रण जरूरी है। इस दिशा में बैट्री चालित इलेक्ट्रिक बाइक का आविष्कार सराहनीय पहल है।
यह काफी हद तक प्रदूषण रोकने में सहायक साबित होगा।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बैट्री चालित इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का इस्तेमाल किया जाना वर्तमान समय की मांग है।

उद्घाटन अवसर पर शोरूम के व्यवस्थापक प्रतीक रंजन, संजीत चौरसिया, सूचनाधिकार कार्यकर्ता दीपेश निराला, शिवपूजन पाठक दीपक बंका,आनंद मिश्रा,राम अवतार कश्यप, अंकित रंजन, बृजनंदन प्रसाद, संयुक्ता चौरसिया, राजेश चौरसिया, अजीत चौरसिया सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में