---Advertisement---

‘साइक्लोन’ के नाम से मशहूर पूजा तोमर ने रचा इतिहास, UFC फाइट जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

On: June 9, 2024 7:59 AM
---Advertisement---

केंटकी: ‘साइक्लोन’ के नाम से मशहूर 30 वर्षीय पूजा तोमर अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में जीत दर्ज करने वाली भारत की पहली मिश्रित मार्शल आर्ट फाइटर बन गई हैं। रविवार को अपने डेब्यू मैच में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी रेयान अमांडा डॉस सैंटोस को हराकर 30-27, 27-30, 29-28 के विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

पूजा ने मुकाबले के बाद कहा, ‘यह केवल मेरी जीत नहीं है। यह भारत के सभी प्रशंसकों और भारतीय फाइटर की जीत है। इससे पहले सभी सोचा करते थे कि भारतीय फाइटर चुनौती पेश नहीं कर सकते हैं। मैं केवल जीत के बारे में सोच रही थी और मैंने दिखाया कि भारतीय फाइटर हारने वालों में शामिल नहीं हैं।’

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुधाना गांव में जन्मी पूजा पांच बार की राष्ट्रीय वुशु चैंपियन हैं और कराटे और ताइक्वांडो में भी भाग लेती रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल