रांची

रांची: पीएलएफआई का एरिया कमांडर समेत 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

ख़बर को शेयर करें

रांची: नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एरिया कमांडर समेत 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उग्रवादियों की गिरफ्तारी जिले के नगडी थाना क्षेत्र से हुई है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल भी बरामद की है।

पीएलएफआई उग्रवादी नगडी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे हुए थे। जिसकी गुप्त सूचना रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।