रांची

रांची: आलमगीर आलम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

ख़बर को शेयर करें

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद आलमगीर आलम ने झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बेटे तनवीर आलम ने ये जानकारी दी है।

अब उनकी जगह पर जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी को मंत्री बनाने के आसार हैं। हाल ही में सीएम चंपाई सोरेन ने आलमगीर से सारे विभाग छीन लिए थे।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद ईडी ने 15 मई को आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।