---Advertisement---

5 दिनों से ट्रांसफार्मर जला उपभोक्ता परेशान

On: June 12, 2024 3:09 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड के धोवाटीकरा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 5 दिन पूर्व से जला है। इस ट्रांसफॉर्मर के जलने से लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोगो का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गया है। इसके साथ ही पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण स्थानीय किसानों की सिंचाई कार्य ठप हो गया है । जिससे उनके सब्जी की फसले बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है ।इधर उपभोक्ताओं के
शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है। समस्या को लेकर विधायक से मिलेंगे उपभोक्ता धोवा टिकरा निवासी जगदीश चंद्र महतो, राजेन महतो,उपेंद्र महतो, छोटू महतो ,मंजीत महतो ने बताया ट्रांसफार्मर समस्या को लेकर बुधवार को विभाग द्वारा किए जा रहे लापरवाही एवं बिजली समस्याओं को लेकर
सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो से मिलकर अवगत कराएंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now