झारखंड

आजसू प्रतिनिधि मंडल ने जेबीवीएनएल के प्रबंधक से मुलाकात की, ज्ञापन सौंपा

सिल्ली: सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में लचर बिजली व्यवस्था को लेकर आजसू पार्टी के प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह के नेतृत्व में जेवीवी एनएल के प्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें 7 सुत्रीय ज्ञापन में अनियमित बिजली आपूर्ति से निजात दिलाते हुए कम से कम 20 घंटा बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने, कनिय अभियंता की नियमित उपस्थिति एवं स्थाई कार्यालय की व्यवस्था की जाए, लो वोल्टेज की समस्या को यथाशीघ्र सुधार किया जाए, तमाम ट्रांसफार्मर में एवी स्विच की व्यवस्था एक हफ्ते के अंदर किया जाए,पुराने एवं झुलते तारों को अविलंब बदला जाए, विधानसभा के अंदर सभी खराब एवं जले हुए ट्रांसफार्मर को एक हफ्ते में बदला जाए एवं सिल्ली मेन रोड में लगे 200 केवीए ट्रांसफार्मर को अविलंब चालू किया जाए आदि शामिल है। वहीं ज्ञापन में दस दिनों के अंदर इन समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय सचिव सुशील महतो, जिप सदस्य सोनाहातु मंजु सिंह, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, सोनाहातु प्रमुख रमेश मुंडा एवं आजसू सोनाहातु प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार प्रमाणिक शामिल थे ।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।