राष्ट्रिय

आंध्रप्रदेश: चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अभिनेता पवन कल्याण बने डिप्टी सीएम

आंध्रप्रदेश: चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का बने हैं। वहीं अभिनेता पवन कल्याण ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत 25 सदस्य होंगे। TDP के 20, पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं। एक पद खाली रखा गया है। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में केसरपल्ली आईटी पार्क में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई जानी मानी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। वहीं साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी और रजनीकांत भी मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 175 में से 164 सीटें जीती है। चंद्रबाबू नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें, यानी कुल 164 सीटें मिलीं। जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को केवल 11 सीटों मिलीं। वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।