---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पीपुल्स अकादमी के छात्र छात्राओं को नशे से नुकसान के प्रति किया जागरूक, दिलाई शपथ

On: June 26, 2024 5:32 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस यानी इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग अब्यूस एन्ड इलिसिट ट्रैफिकिंग के मौके पर बुधवार को न्यू बाराद्वारी स्थित उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी विद्यालय परिसर में आईएचएमओ के जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।


विद्यार्थियों को स्कूल के प्राचार्य चंद्रदीप पांडे ने नशे के दुष्परिणाम बताए। साथ ही नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम संयोजक कमलेश ने बताया कि कुछ असामाजिक लोग युवा पीढ़ी को बर्बाद करने पर तुले हैं। नशा करने के लिए भिन्न भिन्न तरह के ड्रग्स के माध्यम से युवा पीढ़ी को बर्बाद किया जा रहा है, आज जरूरत युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की।

मौके पर मुख्य अतिथि डॉ समीर कुमार विजिटिंग प्रोफेसर , शिक्षिका मेरी ऐन प्रिया , कुमारी अनीता लायक , सोमा चंद्रा , संदीप पात्रा एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित