---Advertisement---

ACFW संस्था में बिष्टुपुर सिंह पेट्रोल पंप पर राहगीरों के बीच चलाया नशा मुक्ति अभियान, लोगों को किया जागरूक

On: June 26, 2024 5:44 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: ACFW संस्था के तत्वाधान में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर बिष्टुपुर स्थित सिंह पेट्रोल पंप पर आते जाते लोग स्टाफ राहगीर को (नशा छोड़ो परिवार जोड़ो स्लोगन के तहत)नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान लोगों को अवगत कराया गया कि नशीले पदार्थ लेने से हृदय ,श्वास, मस्तिक, व्यक्ति का व्यवहार और सामाजिक संबंध, एवं पैसे की बर्बादी होती है।

साथ ही नशा मुक्त परिवार समाज बनाने पर जोर दिया गया और संकल्प दिलाया गया कि अपने आसपास के बच्चों समाज में उसे तरह के लोग को इसके बारे में जानकारी देकर एक परिवार और उसका जीवन बचाने का प्रयास करें।

इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाया गया।


इस मौके पर ACFW संस्था की स्टेट जनरल सेक्रेटरी शशि आचार्या ने कहा कि संस्था सालों भर अवेयरनेस प्रोग्राम समाज के विभिन्न जगहों पर स्कूल कॉलेज में करती है और आगे भी करती रहेगी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की स्टेट जनरल सेक्रेटरी शशि आचार्य, रजिया बेगम, सिमरन मेहरा, नईम अहमद, पेट्रोल पंप के सारे स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें