लातेहार

महुआडांड़: सड़क दुर्घटना में एक की मौत

ख़बर को शेयर करें

महुआडांड़ (लातेहार): प्रखंड अंतर्गत दिन शुक्रवार को अक्सी पंचायत के चेतमा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में संजू खेरवार (30) की मौत हो गई। संजू खेरवार महुआडांड़ के नगर प्रताप पुर का निवासी है जो की आज अपनी बहन को राम सैली पहुंचा का वापस लौट रहे थे। इसी बीच में अचानक गाय को बचाने में दुर्घटना हुई जिसमें उनकी मौत हो गई।

वहीं सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये थे। खबर की सूचना मिलने के बाद अक्सी पंचायत के मुखिया रोजलिया टोप्पो एवम थाना प्रभारी अवनीश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल में पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।