बिहार

पटना: घर के बाहर खड़ी 4 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या

ख़बर को शेयर करें

पटना: दानापुर में घर के बाहर खड़ी चार साल की बच्ची, अनुष्का कुमारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अनुष्का के पिता हरिओम कुमार ने थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मासूम की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना दानापुर के रूपसपुर थाना अंतर्गत रामजयपाल नगर के अर्पण बैंक कॉलोनी की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अनुष्का दरवाजे पर खड़ी थी तभी अज्ञात अपराधियों ने उसके सिने में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।