रांची

रांची: सीआईडी डीएसपी से चेन छिनतई मामले में 4 गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

रांची: रांची में पुलिस ने सीआईडी डीएसपी के गले से चेन छीनने के मामले में 2 अपराधी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 25 जून को बाइक सवार दो अपराधियों ने सीआईडी डीएसपी के गले से चेन छीन ली और धक्का देकर फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसआईटी का गठन किया गया और पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ लिया. पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों लोगों पर चोरी का सोना खरीदने का आरोप है. इस मामले में सोना खरीदने वाले दुकान का मालिक फिलहाल फरार है. एसएसपी ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक दुकानदार पहले से ही ऐसे सोने के आभूषण खरीदता था.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।