---Advertisement---

शराब पीने के दौरान विवाद एक युवक ने मारी दूसरे को गोली,मौत

On: July 10, 2024 6:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुई विवाद और एक युवक ने दूसरे को मार दी गोली हो गई मौत। मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां कैरेज कॉलोनी मैदान में अपराधियों के बीच हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।मृतक का नाम शुभम कुमार बताया जा रहा है। जो बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि कैरेज कॉलोनी फुटबॉल मैदान के पास शुभम अपने साथी के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच उन लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इसी बीच विवाद में उसका हत्या हो गया।

उसको लहूलुहान हालत में छोड़कर सारे साथी भाग निकले. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसको उठाया और अस्पताल ले गई, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सिर में गोली लगी थी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

पुलिस घटना में शामिल युवकों की पहचान कर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। मृतक पहले बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में रहता है, लेकिन पहले वह भी कैरेज कॉलोनी में रहता था।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित