13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

On: July 12, 2024 2:19 AM

---Advertisement---
सिल्ली :- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 32 दिवसीय कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन एंटरप्राइज प्रमोशन एवं 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया।अतिथि श्रीमती वीना देवी जिला उपाध्यक्ष रांची,धीरज पांडे बीएसपी नोडल ऑफिसर रांची,प्रमोद कुमार जिला प्रबंधक उद्यमिता विकास रांची,प्रेम कुमार ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर सिल्ली,के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न प्रखंड से आए 52 जीआरपी महिलाओं ने भाग लिया। अतिथि श्रीमती बीना देवी ने यह संदेश दिया की आप सभी लोग प्रशिक्षण के बाद अपने क्षेत्र में मेहनत और इमानदारी से अपना कार्य करे और ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को व्यवसाय से जोड़ने और आगे बढ़ाने में सहायता करे। धीरज कुमार पांडे ने यह कहा की आज के समय में सरकार की बहुत सारी योजनाएं चल रही है जिसके बारे में गांव की महिलाएं को मालूम नही है आप सभी को यह प्रशिक्षण इसलिए दिया जा रहा है की प्रशिक्षण के बाद गांव में जितने सखी मंडल दीदी है उनको बताना है और सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक कर आगे बढ़ाना है। केनरा बैक सिल्ली के शाखा प्रबंधक राजू उरांव ने बैंक के विभिन्न योजना के बारे में और खाता खोलने से संबंधित जानकारी दिए। रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने यह कहा कि संस्थान में 64 प्रकार के प्रशिक्षण निशुल्क दिए जाते हैं आगामी चलने वाला प्रशिक्षण फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी 10 दिवसीय और और सिलाई प्रशिक्षण 30 दिवसीय जल्द शुरू होने जा रहा है यह संदेश देते हुए अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर वरिष्ट संकाय अनिल कुमार,जगदीश चंद्र, लालकेश्वर महतो,महेश रुहिदास,सुनील मुंडा उपस्थिति रहे।