---Advertisement---

ओड़िशा के राज्यपाल रघुबर दास के बेटे पर राजभवन के अधिकारी के साथ मारपीट और बदसलूकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

On: July 13, 2024 5:48 PM
---Advertisement---

पुरी: ओडिशा के राजभवन में एक कर्मचारी बैकुंठ प्रधान ने राज्यपाल रघुबर दास के बेटे ललित कुमार और उसके साथियों पर मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कर्मचारी का आरोप है कि उसने ललित को स्टेशन लेने के लिए कार नहीं भेजी थी। इससे नाराज ललित ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजभवन में उनकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। वहीं आरोपियों ने उन्हें जूते चाटने को भी कहा। यहीं पर उन्हें राष्ट्रपति पद की तैयारियों की निगरानी के लिए तैनात किया गया था।

राजभवन के अधिकारी बैकुंठ प्रधान राज्यपाल सचिवालय के हाउसहोल्ड सेक्शन में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद पर हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि “राज्यपाल रघुबर दास के बेटे ललित कुमार और 5 अन्य लोगों ने 7 जुलाई की रात को पुरी में राजभवन परिसर में उन्हें घूंसे, लात और थप्पड़ मारी थी। उन्होंने आगे बताया कि जब वे लोग मिलकर मुझे मारने लगे तो मैं कमरे से बाहर भागने लगा और एनेक्सी भवन के पीछे छिप गया। ललित कुमार के 2 पीएसओ ने मुझे ढूंढ लिया और लिफ्ट के माध्यम से मुझे कमरा नंबर 4 में खींच ले गए। इस पूरी घटना को वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने देखा है। उन्होंने इस दौरान फिर से थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और मेरे बाएं टखने को मोड़ दिया।’ बैकुंठनाथ प्रधान ने आरोप लगाया कि ललित कुमार ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया तो उनकी हत्या कर देंगे।”

बैकुंठ प्रधान की पत्नी संयोज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “7 जुलाई की रात गवर्नर के बेटे ने मेरे पति को पीटा जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। राज्यपाल के बेटे ने स्टेशन से पिकअप के लिए लग्जरी कार की मांग की थी। लेकिन राष्ट्रपति के दौरे के कारण कई वाहन ड्यूटी पर थे। ऐसे में प्रधान ने मारुति सुजुकी कार भेजी जो उस वक्त उपलब्ध थी। वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलने नाराज ललित ने बैकुंठ प्रधान की पिटाई कर दी। जब हमने इस घटना को लेकर राज्यपाल से भी मुलाकात की लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। 10 जुलाई को मामले की लिखित शिकायत राज्यपाल के प्रमुख सचिव को दी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जानकारी है कि बैकुंठ ने वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की लेकिन उन्हें ही अपना व्यवहार बदलने के लिए कह दिया गया।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now