---Advertisement---

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष केसरी पर 5 लाख हड़पने का आरोप, FIR दर्ज

On: February 15, 2026 9:08 AM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष कुमार केसरी के खिलाफ धोखाधड़ी और उधार की राशि वापस नहीं करने के आरोप में गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला दिपुवा मोहल्ला निवासी बलराम तिवारी के आवेदन पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्ज शिकायत में कहा गया है कि 27 अप्रैल 2018 को संतोष कुमार केसरी ने बलराम तिवारी के पुत्र राकेश कुमार से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। यह रकम आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी गई थी। इसके अलावा दो लाख रुपये अन्य माध्यम से लेने का भी आरोप लगाया गया है। इस तरह कुल पांच लाख रुपये उधार लेने की बात सामने आई है।

परिजनों का आरोप है कि तय समय के भीतर राशि वापस नहीं की गई। पैसे की वापसी के लिए 8 अप्रैल 2021 को राकेश कुमार ने अपने अधिवक्ता के जरिए संतोष कुमार केसरी को डिमांड नोटिस भी भेजा था, लेकिन न तो नोटिस का जवाब मिला और न ही भुगतान किया गया।

बताया गया है कि इसी बीच राकेश कुमार गंभीर रूप से बीमार हो गए और करीब दस महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे। इलाज के दौरान 17 जनवरी 2022 को उनकी मौत हो गई। पिता बलराम तिवारी का कहना है कि बेटे की मृत्यु के बाद भी उन्होंने कई बार पैसे की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि 1 फरवरी 2026 को जब उन्होंने दोबारा पैसे की मांग की तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और भुगतान से साफ इनकार कर दिया गया।

बलराम तिवारी ने थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि संतोष कुमार केसरी ने उनके पुत्र से पैसे हड़पने की नीयत से उधार लिया और अब लौटाने से इंकार कर रहे हैं।

इधर, पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बरडीहा के सुकौवा दोहर बालिका आवासीय मैदान में कल से शुरू होगी 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता

मझिआंव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न धाराओं के आरोपी नकीब अली खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आमर पश्चिम टोला की जाम नाली का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सफाई कार्य का दिया निर्देश

बरडीहा ग्राम सभा में समस्याओं का त्वरित समाधान, फिर बाजार में चला स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान

धूम धाम से मनाया गया माँ कामख्या का तीसरा वार्षिक उत्सव, कलश यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

पुलिस ने अवैध बालू परिवहन पर की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त