

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ व एईआरओ के साथ राज्य में चल रहे द्वितीय विशिष्ट संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम सीमित समय में कराए जा रहे हैं। इस अवधि में लक्ष्य आधारित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ मतदाता सूची का निर्माण करना हमारी प्राथमिकता है। स्वच्छ मतदाता सूची के निर्माण से ही मतदान प्रतिशत में आशानुरूप वृद्धि होगी। कार्य में पिछड़ रहे बीएलओ/ बीएलओ सुपरवाइजर की हैंड होल्डिंग तो करें ही परिस्थितियों अनुरूप उन पर त्वरित कार्रवाई भी करें।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026







