---Advertisement---

सिमडेगा: खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

On: July 16, 2024 7:30 AM
---Advertisement---

Simdega: सिमडेगा में चल रहे अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाने का निर्देश सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह द्वारा देने के बाद खनन विभाग हरकत में है।

इसी के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी महेंद्र कुमार के द्वारा आज गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापामारी की गई। इस दौरान तीन ट्रैक्टर में अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए देखा गया। जिला खनन पदाधिकारी ने अवैध रूप से बालू लदे तीनों ट्रैक्टर को जब्त करते हुए उसे मुफस्सिल थाना के सुपुर्द कर दिया। मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनन पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में जिले में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह चाहे बालू हो या पत्थर। जहां भी अवैध रूप से खनन का काम होगा, वहां निश्चित रूप से विभाग के द्वारा छापामारी करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न