खासम ख़ासबिहार

मुकेश सहनी पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा,3 बाइक बरामद

ख़बर को शेयर करें

बिहार: VIP पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या के मामले में बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है। मामले की जांच के लिए एसटीएफ का गठन किया गया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है साथ ही मुकेश सहनी के घर के पास तीन बाईकें भी बरामद की है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक मुकेश सहनी के घर के पास के सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखे थे जिन्हें हिरासत में लिया गया है।

वहीं दूसरी ओर इस मामले में एडीजी ने कहा है कि पुलिस को जांच में एस टी एफ मदद करेगी।

बता दें कि वीआईपी पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की हत्या हो गई है। इस हत्या से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दरभंगा के बिरौल स्थित गांव में घर में घुसकर अपराधियों ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

बता दें कि पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मुकेश सहनी के कई वीडियो वायरल हुआ था।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।