---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन ने रिम्स के पुनर्विकास और विस्तार के लिए प्रस्तावित कार्य योजना की ली जानकारी, दिए जरूरी निर्देश

On: July 18, 2024 3:38 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज गुरूवार को झारखंड मंत्रालय में प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अजय कुमार सिंह ने मुलाकात कर राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची के पुनर्विकास एवं विस्तार से संबंधित प्रस्तावित कार्य योजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के बीच राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के पुनर्विकास एवं विस्तार को लेकर चर्चा हुई। सरकार की योजना है कि रिम्स में ओपीडी का रिनोवेशन हो, साथ ही IPD और एकेडमिक ब्लॉक, निदेशक और डीन के लिए नया बंगला, नई ओपीडी का निर्माण, नई फाॅरेसिंक मेडिसीन डिपार्टमेंट बिल्डिंग, पाथवे और नई सड़कों का निर्माण हो।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्य योजना की जानकारी लेते हुए विभागीय प्रधान सचिव को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश भी कुमार मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now