---Advertisement---

रांची: सावन को लेकर सजने लगे शहर के शिवालय, पहाड़ी मंदिर में की जा रही है विशेष साज-सज्जा

On: July 20, 2024 8:19 AM
---Advertisement---

रांची: भगवान शिव का प्रिय सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इससे पहले शहर के सभी शिवालयों में साफ-सफाई की जा रही है। मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है।

शहर के बीचों-बीच स्थित पहाड़ी मंदिर को अभूतपूर्व सजाया जा रहा है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है। अरघा से जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। हर सोमवारी को बाबा को अलग-अलग रूप में श्रृंगार किया जाएगा। 21 जुलाई को संध्या 4 बजे से महाआरती कर सावन महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। सभी स्वयंसेवकों को आइडी कार्ड जारी किया जाएगा। पार्किंग स्थल पर मेला लगेगा। मंदिर के स्टाफ व पुजारी भगवा कपड़े में होंगे, उन्हें वॉकी-टॉकी भी दिया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर में 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मंदिर की सीढ़ियों का भी रंग-रोगन हो रहा है। मुख्य द्वारों को फूलों से सजाया जाएगा। सोमवार में भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक रास्ता भी बनाया गया है। भक्तों के लिए पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now