---Advertisement---

Jharkhand Police: 22 दारोगा को मिला प्रमोशन का तोहफा, बने इंस्पेक्टर, देखें लिस्ट

On: July 23, 2024 6:18 AM
---Advertisement---

रांची: डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में महानिदेशक चयन पर्षद की बैठक में राज्य के 22 दारोगा प्रमोशन के योग्य पाए गए हैं। ये इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत होंगे। इस बैठक में राज्य के 49 दारोगा के प्रमोशन पर विचार किया गया। इसमें 22 दारोगा को इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन के योग्य पाया गया, वहीं 22 अन्य दारोगा को वृहत सजा प्रभावी होने के चलते प्रमोशन के लिए अयोग्य पाया गया है। वहीं पांच ऐसे दारोगा हैं, जिनका प्रमोशन लंबित है। इनमें से चार पर विभागीय कार्यवाही लंबित व एक पर नारायणपुर थाना से संबंधित एक मामला लंबित है।

ये दारोगा बनेंगे पुलिस इंस्पेक्टर

संजय चंद्र उरांव (विशेष शाखा), शिव बिहारी तिवारी (लातेहार, धनबाद), शंभू प्रसाद सिंह (लोहरदगा, धनबाद), त्रिलोचन तामसोय (झारखंड जगुआर, देवघर), पृथ्वी सेन दास (रांची, पलामू), अभिजीत गौतम (एटीएस), मुकेश चौधरी (लातेहार, धनबाद), सुधीर प्रसाद साहू (हजारीबाग), गुलशन भेंगरा (रामगढ़, गुमला), सोनी प्रताप (कोडरमा, रांची), अजीत कुमार भारती (रेल धनबाद), प्रशांत कुमार-1 (गिरिडीह, जामताड़ा), हरदियुस टोप्पो (रांची, देवघर), दयानंद सोरेन (जेपीए हजारीबाग, बोकारो), संजय जनक मूर्ति (दुमका, बोकारो), विजय कुमार (रांची, गिरिडीह), राजीव प्रकाश (दुमका, धनबाद), मोहम्मद कुद्दुस (जमशेदपुर), मानकी सुंडी (हजारीबाग), बैजनाथ कुमार (गिरिडीह), एस. खालीद ईमाम (रांची) और पूनम कुजूर (पलामू)।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now