---Advertisement---

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करें राजनीतिक दल : डीसी

On: July 26, 2024 5:17 PM
---Advertisement---

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज 26 जुलाई 2024 को द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची बिवेक कुमार सुमन, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र श्री रामनारायण सिंह, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 65-कांके विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गयी कि 25 जुलाई से द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है, इसके तहत मतदाता सूची के प्रारुप का प्रकाशन भी कर दिया गया। इस दौरान 01 जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष पूरे करने वाले योग्य नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्य किया जायेगा। साथ ही मतदाता सूची में किसी प्रकार के सुधार संबंधित आवेदन भी उक्त अवधि में प्राप्त किये जा सकेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने स्तर से लोगों को बतायें कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है अथवा किसी प्रकार का सुधार करवाना है, वे ऑनलाइन माध्यम अथवा अपने बीएलओ से मिलकर अपना आवेदन समर्पित करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में सहयोग की बात कही गयी। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में इस दिशा में कार्य किया जा रहा है, राजनीतिक दल भी अपने बूथ लेवल एजेंट को एक्टिव करते हुए सहयोग करें।

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 का कार्यक्रम निम्न प्रकार है:-

मतदाता सूची प्रारुप का प्रकाशन – 25.07.2024 (गुरुवार)

दावा और आपत्ति दाखिल करने की तिथि – 25.07.2024 (गुरुवार) से 26.08.2024 (सोमवार)

विशेष अभियान तिथि – 27 एवं 28 जुलाई और 03 एवं 04 अगस्त (शनिवार और रविवार)

दावों और आपत्तियों का निपटारा – 26.08.2024 (सोमवार) तक

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन – 27.08.2024 (मंगलवार) को किया जायेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now