---Advertisement---

नीति आयोग की बैठक विपक्ष का बहिष्कार,झारखंड सीएम हेमंत नहीं जाएंगे,प०बंगाल CM ममता पहुंची,इंडी गठबंधन में फूट!

On: July 27, 2024 5:03 AM
---Advertisement---

एजेंसी: राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में नीति आयोग की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। इसी बीच खबर आ रही है कि इंडी गठबंधन ने इस बैठक में अपने दलों के मुख्यमंत्री को नहीं शामिल होने को कहा है। इसके बावजूद बीते लोकसभा चुनाव में गठबंधन धर्म को ताक पर रख कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था और वह अब फिर से एक बार इंडी गठबंधन के निर्णय के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गई है। जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नीति आयोग की बैठक से दूरी बनाए रखने की खबर आ रही है। पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निजी निर्णय लेंगे।

इधर खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक मंत्री को बैठक में भेजा है। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं उन्होंने अपनी जगह

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में विपक्ष के बहिष्कार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी नहीं शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा दिल्ली से भी कोई प्रतिनिधि नहीं शामिल हो रहा है। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी केरल सीएम पिनाराई विजयन कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।

जबकि तमाम भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में हिस्सा ले रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के मुख्यमंत्री राजस्थान के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चुनाव आयोग का पश्चिम बंगाल में एक्शन, 7 अधिकारी निलंबित; SIR में लापरवाही और पावर के गलत उपयोग के आरोप

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त

8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगी! सैलरी से जुड़ा मैसेज आए तो भूल कर भी ना करें क्लिक, एडवाइजरी जारी

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट