---Advertisement---

सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, किसी दलाल के चक्कर में न फंसें : कर्नल विकास

On: July 27, 2024 5:02 AM
---Advertisement---

Ranchi: अग्निवीर उम्मीदवारों और जूनियर कमीशन अफसर (धार्मिक शिक्षक) के लिए झारखंड व बिहार के शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सेना भर्ती रैली शनिवार (27 जुलाई) से आठ अगस्त तक होगी. भर्ती रैली का आयोजन खेलगांव के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा. यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल विकास भोला ने शुक्रवार को दी. कर्नल विकास ने कहा सेना में भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है. हम आपसे आग्रह करते हैं कि किसी दलाल के चक्कर में न फंसें.

उम्मीदवारों का चयन उनकी काबिलियत के आधार पर ही किया जाता है. दलाल के चक्कर में फंसकर कई बार कैंडिडेट्स को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. दलाल कैंडिडेट्स के ऑरिजनल डॉक्यूमेंट को अपने पास रख लेता है और डॉक्यूमेंट वेरिफीकेशन के वक्त कैंडिडेट्स से पैसों की मांग करता है. ऐसे में कई बार अपने दम पर चयनित कैंडिडेट्स बुरी तरह फंस जाते हैं.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें