---Advertisement---

झारखंड के नए राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे रांची, सीएम ने किया स्वागत

On: July 30, 2024 4:20 PM
---Advertisement---

Ranchi: राज्य के मनोनीत राज्यपाल श्री संतोष गंगवार आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुँचे। एयरपोर्ट परिसर में मनोनीत राज्यपाल श्री संतोष गंगवार का मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री श्री रामेश्वर उरांव, श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्री बैद्यनाथ राम, मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री श्री हफीजुल हसन, मंत्री श्रीमती बेबी देवी, मंत्री श्री दीपक बिरुआ, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, मंत्री श्री इरफान अंसारी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव श्री एल० खियांग्ते, अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग श्रीमती वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारीगणों ने भी मनोनीत राज्यपाल की अगवानी की।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now