---Advertisement---

थाना घेराव करने पहुंचे लोगों ने पुलिस पर किया पथराव,पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,दो पुलिसकर्मी कई लोग घायल

On: August 7, 2023 8:09 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:सीतारामडेरा थाना का घेराव करने पहुंचे उरांव बस्ती के लोगों पर पुलिस ने उस वक्त दौड़ा-दौड़ा कर लाठी चार्ज किया। जब घेराव कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू किया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बस्ती में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है। लोग थानेदार भूषण कुमार को सस्पेंड करने की भी मांग कर रहे थे और जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि बस्ती में शराब बेचे जाने की सूचना के खिलाफ छापामारी करने गई थी।

बताया जाता है कि पुलिस और लोगों के बीच इसी वक्त गरमा गरम बहस छिड़ गई। पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी बकझक शुरू हो गई और पुलिस ने बिरसा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनकर कश्यप को हिरासत में लिया। जिसके बाद लोग उग्र हो गए। पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव की घटना में कुछ पुलिस वालों के भी घायल होने की खबर है जबकि लाठीचार्ज में लोगों के भी घायल होने की खबर है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गई और फिलहाल मामला शांत बताया जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आर.के. पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति, यातायात नियम और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; थाना प्रभारी ने बच्चों को किया जागरूक

जमशेदपुर:तुलसी भवन में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न

धनबाद के बरटांड़ में शुरू हुई ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी,अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण दवाएं

CHC रंका में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने 40वीं बार किया रक्तदान, 25 ‘वीर सपूतों’ ने दिया जीवनदान

जमशेदपुर: पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़,फायरिंग के बाद दो गिरफ्तार

मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभुकों पर कसा शिकंजा,हजारों नाम सूची से बाहर,होगी पाई पाई की वसूली