जमशेदपुर

बिजली व्यवस्था फिर हुई ध्वस्त,लोग परेशान

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: परसुडीह जैसे ग्रामीण क्षेत्र में एक बार फिर से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। घरों में उमस भरी गर्मी बाहर रिमझिम पानी। श्रावण मास के पांचवे सोमवारी पर भी कई लोगों ने उपवास रखा हुआ है। ऐसी स्थिति में पांचवे सोमवारी पर सुबह लगभग 9:30 से बिजली गुल है और लगभग 3 घंटा होने जा रहा है। बिजली गुल है।

पिछले लगभग सप्ताह भर से बिजली व्यवस्था ध्वस्त चली आ रही है। दिन भर में कई बार पावर का आना-जाना जारी है। कब बिजली रहेगी कब आएगी कब जाएगी इसकी कोई समय सीमा नहीं है। खैर आज की तो बात छोड़िए रिमझिम बरसात हो रही है लेकिन पिछले दिनों मौसम साफ रहने के बावजूद बिजली ना रहना चिंता का विषय बना हुआ है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।