---Advertisement---

मझिआंव: युवा समाजसेवी सह बीएसपी नेता ने कांवरियों के जत्थे को किया रवाना

On: August 1, 2024 12:51 PM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरबे से विधानसभा क्षेत्र के युवा समाज सेवी सह बीएसपी नेता ने दो दर्जन से अधिक कांवरियों के जत्थे को बाबा धाम देवघर के लिए रवाना किया। इस दौरान समाज सेवी अभिमन्यु सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने सभी कांवरियों को बारी बारी से अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाई और बैंड बाजे के साथ रवाना किया।

इससे पहले कांवरिया मदन प्रसाद,महेंद्र प्रसाद, रोहित प्रजापति,संतोष मुरारी, विंध्याचल विश्वकर्मा, विजय साह, डब्लू बैठा, लक्ष्मण बैठा, अजय साह, अशोक साह, मनोज प्रसाद, पिंटू कुमार, सचिन, टहलू सहित सभी कांवरियों ने हनुमान मंदिर में माथा टेका और घर, गांव,क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगते हुए बाबा धाम के प्रस्थान किए। वहीं सभी कांवरिया नताशा बैंड पार्टी के साथ झुमते नाचते हर हर महादेव बोल बम सहित अन्य उद्घोष के साथ गांव से पैदल चलकर बाबा धाम के लिए निकले।

इस दौरान बिश्रामपुर-मझिआंव विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि आप सभी बम हंसी खुशी से बाबा नगरी पहुंची है और भोले बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कीजिए और साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में माथा टेक घर, गांव सहित विधानसभा क्षेत्र अमन चैन और विकसित हो जिसके लिए दुआ मांगिए। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है की हमारे गांव से एक साथ एकजुटता का परिचय देते हुए इतनी संख्या में बाबा धाम के लिए जा रहे हैं। इस दौरान मौके पर उपेंद्र सिंह सहित गांव के सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now