---Advertisement---

Ranchi: कांके रोड़ में युवक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स में भर्ती

On: August 1, 2024 4:08 PM
---Advertisement---

रांची: कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास राजेश मुंडा नामक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों के हल्ला मचाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोग पुलिस की मदद से उसे रिम्स ले गए। गोली पीड़ित के पैर में लगी है। घायल राजेश मुंडा जमीन का कारोबारी है वह एक छोटा सा होटल भी चलता है।

कांके थाना की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। चांदनी चौक के पास लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे में एक अपराधी की तस्वीर भी कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोली चलाने वाले अपराधी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now