---Advertisement---

सिमडेगा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार मवेशियों के साथ 8 अंतर्राज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार

On: August 4, 2024 2:52 PM
---Advertisement---

सिमडेगा: पुलिस ने 8 अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पशु तस्कर बनडेगा ओडिसा के रास्ते अवैध रूप से कुछ गौवंशीय पशुओं को रांची ले जाने की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी दल बनाया। छापेमारी के दौरान आठ अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अजमेर भंडारी, इरशाद साई, इकरामुल हक, साकीर मीर, आजाद खान, परवेज खान, शमीम बख्श, अशुदुल्ला शामिल हैं। इनके पास से चार गौवंश, तीन पिकअप वाहन, 8 मोबाइल और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि आरोपी 32 मवेशियों को ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा छापामरी की भनक मिलते ही सभी मवेशियों को गाड़ी से भगा दिया गया। सिर्फ 4 मवेशी को ही बरामद किया गया है। अन्य मवेशियों की बरामदगी के लिये छापेमारी की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now