पांच परगना आर्टिस्ट एसोसिएशन का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

On: August 8, 2023 1:42 AM

---Advertisement---
सिल्ली : बंता दक्षिण पंचायत सचिवालय में पांच परगना आर्टिस्ट एसोसिएशन का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पांच परगना के हर प्रखंड सिल्ली, राहे, सोनाहातु, तमाड़ और अड़की के लगभग सैकड़ों कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम में सिल्ली के राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कला बहुत समृद्ध और संपन्न है। क्षेत्र के कला संस्कृति को बचाए रखने के लिए सभी को एक जुटता से पहल करने की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्र की कल कला संस्कृति को बचाने के लिए एसोसिएशन द्वारा की जा रही पहल की सराहना की। पांच परगना आर्टिस्ट एसोसिएशन के सदस्य जगत पाल गोप ने कहा कि एसोसिएशन पांच परगना के कलाकारों के चहुंमुखी विकास के लिए कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य है कि पांच परगना के कलाकारों को एक जुट कर उन्हें मंच प्रदान करना, सम्मान,सेवा, सुरक्षा रोजगार मुहैया एवं समृद्ध करना है। पांच परगना क्षेत्र के कला बहुत समृद्ध है किन्तु दुर्भाग्य है की अभी तक किसी भी कलाकार को राज्य एव राष्ट्रीय स्तर पर उचित सम्मान एवं हक नहीं दिया गया है।
इस कार्यक्रम मै पूरे पांच परगना क्षेत्र के सिल्ली, राहे, सोनाहातु, तमाड़ और अड़की प्रखंड के कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने वादन, गायन, नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रवीण कुमार, पंकज पाठक, संजय साहू, अजय मुंडा, भूपति मुंडा, गुरुवा मुंडा, लालमोहन बड़ाइक, कार्तिक कोइरी, योगेन्द्र अहीर, सविता यादव क्षेत्र के कलाकार एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।