

गढ़वा:- जिला नियोजनालय गढ़वा के बैनर तले SCA योजना अंतर्गत उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर के निदेशानुसार गढ़वा जिला में इच्छुक युवकों/युवतियों को स्व-रोजगार उन्नयन हेतु निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया था। निविदा के माध्यम से चयनित एजेंसी श्री सोमेश्वर नाथ महादेव ट्रस्ट के द्वारा उक्त प्रशिक्षण प्रदान किया गया था।
प्रशिक्षण कार्य के समाप्ति के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दिनांक- 07 अगस्त 2024 को उपायुक्त श्री जमुआर एवं उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के हाथों समाहरणालय के सभाकक्ष में प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
September 28, 2026







