---Advertisement---

विधायक ने पानी की समस्या को लेकर की बैठक

On: August 11, 2024 2:21 AM
---Advertisement---

सिल्ली :-झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने पानी तथा विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के बीच बैठक की। ग्रामीणों ने जल नल योजना के अंतर्गत कहीं कहीं संवेदक के द्वारा पाइप नहीं बिछाना, बहुत सारी जगहों पर पाइप जाम की समस्या एवं पाइप बिछाने के लिए जमीन की समस्या समेत नाली निर्माण एवं पीसीसी पथ निर्माण की बातों को स्थानीय विधायक के समक्ष रखा। स्थानीय विधायक ने मौके पर ही समस्या के निदान को लेकर ग्रामीणों के बीच वार्ता की एवं संवेदक को जल्द से जल्द समस्या का निदान करने का निर्देश दिया। संवेदक ने एक महीने के भीतर समस्या का निदान करने की बातें कहीं। मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, पूर्व जिला परिषद सुशील महतो, क्षेत्रीय प्रभारी लक्ष्मण महतो, मुरी पूर्वी के मुखिया कन्हैया लोहरा, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में एक और ट्विस्ट,संयोजक नियुक्त,लेकिन विपक्ष फिर!