---Advertisement---

अड़की व तमाड़ में वज्रपात से मृत लड़कियों के घर पहुंचे पूर्व मंत्री राजा पीटर के समर्थक, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

On: August 11, 2024 4:51 AM
---Advertisement---

अमित दत्ता

तमाड़/अड़की: कल वज्रपात से तमाड़ के पुंडीदीरी की 15 बर्षीय रीना कुमारी पिता स्व० फाल्गुनी मुण्डा और अड़की के सोनपुर निवासी 16 बर्षीय नवमी कुमारी पिता जेना मुण्डा की मृत्यु हो गई थी।आज दोनों मृत लड़कियों का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार गांव में किया गया। जैसा कि मालूम हो की पूर्व मंत्री राजा पीटर अपने इलाज हेतु सपरीवार झारखंड से बाहर गए हैं।

ऐसी परिस्थिति में बिरसा विकास समिति के उनके समर्थक मृत दोनों लड़कियों के घर गए और परिजनों से भेंट कर इस कठिन समय में राजा पीटर की और से ढांढस बंधाया और परिजनों से फोन पर पूर्व मंत्री राजा पीटर ने बात की और कहा कि इस कठिन समय में मैं आप लोगों के साथ हुं और आगे जब भी मेरी जरुरत होगी मैं आपलोगों के साथ खड़ा रहूंगा। राजा पीटर ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि दुख के समय हम सब आपलोगों के साथ हैं। पूर्व मंत्री राजा पीटर के समर्थकों ने भी परिजनों से हर स्तर पर सहायता करने की बात कही।

मौके पर उपस्थित राजा पीटर के समर्थक बिरसा विकास समिति के प्रवक्ता नीतीश पांडे वरीय समर्थक यादु पाहन कृष्णा मुण्डा, मुकेश पातर, रमेश चंद्र महतो, सुधामा साहु, सोहन मुण्डा, पंकज मुण्डा आदी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कल भी बिरसा विकास समिति के लोग तमाड़ अस्पताल जाकर सभी घायलों को बेहतर इलाज हेतू रीम्स भेजने में अपना सहयोग किया था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now