---Advertisement---

झारखंड में आज से मीटर रीडिंग, घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ

On: August 14, 2024 10:31 AM
---Advertisement---

Ranchi:  झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम आज 14 अगस्त से पूरी तरह से धरातल पर उतर जायेगा. जेबीवीएनएल इस स्कीम का फायदा देने के लिए आज से घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग शुरू करेगी. मीटर रीडिंग करने पर जुलाई माह में जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत 200 यूनिट तक होगी, उन्हें किसी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा. रीडर बिजली उपभोक्ताओं का बिल निकालेंगे.

जिन घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली खपत 200 यूनिट तक होगा, उनके बिल में शून्य लिखा मिलेगा. यानी इनका बिल पूरी तरह माफ कर दिया जायेगा. बता दें कि 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम को लेकर पहले चरण में एचटी उपभोक्ताओं का बिल निकाला गया. वहीं दूसरे चरण में यानी आज 14 अगस्त से घरेलू उपभोक्ताओं का बिल निकाला जायेगा.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now