झारखंडरांची

पहली बार मिला फायर सर्विस को सम्मान, झारखंड से फायर फाइटर प्यारे लाल होंगे सम्मानित

रांची : स्वतंत्रता दिवस 2024 फायर सर्विस वालों के लिए एक यादगार पल है। यूं कहे कि इतिहास में पहली बार फायर सर्विस में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सम्मान मिलेगा। फायर सर्विस से कुल 46 कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान मिलने जा रहा है।

इसमें झारखंड से सिर्फ एक कर्मी प्यारे लाल तंबवार है। इस संबंध में अनिल पालटा (डीजी होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज) ने कहा कि पहली बार फायर सर्विस वालों को सम्मान मिलना गौरवांवित करने वाला पल है। सम्मान मिलने से कर्मियों का हौसला बढ़ता है और बेहतर कार्य करते है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।