---Advertisement---

महिला सुरक्षा को ध्यान रखते हुए राॅंची पुलिस द्वारा बनाया गया डायल-112 क्यूआर कोड

On: August 14, 2024 12:27 PM
---Advertisement---

रांची :-डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर राॅंची पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान रखते हुए एटीएम संबंधी अपराध की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के लिए डायल-112 का क्यूआर कोड बनाया है। जिसकी शुरुआत बुधवार को डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी चंदन सिन्हा के द्वारा वाहनों पर चिपका कर किया गया। क्यूआर कोड को जिला के सभी ऑटो, ई-रिक्शा और नगर निगम के सभी बसों पर चिपकाया जायेगा।


जिसे महिलाएं आसानी से स्कैन कर डायल-112 में छेड़खानी संबंधी और अन्य शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसी प्रकार एटीएम संबंधी धोखाधड़ी या साइबर अपराध की सूचना और शिकायत के लिए क्यूआर कोड बनाया गया है, जिसे शहर के सभी एटीएम में चिपकाया जायेगा। जिसे सभी आमजन आसानी से आवश्यकता पड़ने पर स्कैन कर डायल-112 में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now