---Advertisement---

वर्षो पुरानी चिर परिचित मांग पूरी टाटा जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन शुरू

On: August 16, 2024 9:18 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जैसा की हम सबको पता हैं, रेलवे की और से टाटा-जयनगर के बीच कोई नई दैनिक ट्रेन नहीं चलती थी, जिसके कारण काफ़ी यात्रियों को सफर करने में काफ़ी मुस्किले आती रही, मगर अब हम आपको एक नई खबर जोकि रेलवे के तरफ से आ रही हैं, बता दे, टाटा-जयनगर के बीच चलने के लिए रेलवे ने साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है!यह ट्रेन की शुरूआत 16 अगस्त से ही टाटानगर स्टेशन से की जा रही है! यह ट्रेन का नंबर (18119) दिया गया है!

इस ट्रेन का लाभ सिर्फ टाटानगर के यात्रियों ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के रेल यात्री उठा सकते हैं!इन ट्रैन के स्टेशनों पर दिया गया ठहराव कुछ इस प्रकार हैं, टाटानगर स्टेशन के बाद चांडिल, मुरी, कोटशिला, राजाबेरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशन पर दिया गया है!

बता दे की, यह ट्रैन टाटानगर स्टेशन से शाम के 6.50 बजे खुल जाएगी !यह ट्रेन जयनगर स्टेशन ठीक दूसरे दिन यानी शनिवार की सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी! इसी तरह से वहाँ से आते वक़्त यह ट्रैन जयनगर स्टेशन से टशनिवार की शाम 7.30 बजे टाटानगर के लिए खुलेगी! ट्रेन का नंबर (18120) दिया गया है!

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now