झारखंडरांची

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए झारखंड के वन विभाग के वनरक्षी

ख़बर को शेयर करें

रांची :-झारखंड के वन विभाग वनरक्षी अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। झारखंड सरकार द्वारा 2014 की वनरक्षी नियुक्ति नियमावली में संशोधन करते हुए वनपाल पद को सौ प्रतिशत प्रमोशन से नियुक्ति की जगह पाचास प्रतिशत सीधी बहाली के लिए संशोधित किया गया है।

इसके साथ ही वनरक्षकों के 1315 पदों को प्रधान वनरक्षी के पद के लिए सृजीत किया गया है। , यह संशोधन 7 अगस्त को कैबिनेट से पारित की गई है। यह संशोधन झारखंड राज्य अवर वन सेवा नियमावली 2024 के नाम से जानी जाएगी! इस संशोधन के विरोध में झारखंड राज्य के सभी वनरक्षी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के पलामू जोन के अध्यक्ष प्रवीण शुक्ला और महामंत्री रोशन सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पलामू क्षेत्र के सभी जिलों के वनरक्षी अपनी मागो को लेकर आज से हड़ताल पर चले गए हैं साथ ही पलामू टाइगर रिजर्व के उत्तरी प्रमंडल, दक्षिणी प्रमंडल के साथ – साथ पुरे प्रदेश के वनरक्षी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एक साथ चले गए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।