झारखंडरांची

रांची :-हड़ताल पर जाएंगे रैपिडो के कर्मी, जाने क्या हैं पूरा मामला

रांची :-रैपिडो की बाइक टैक्सी चलाने वाले 300 से अधिक कर्मियों की बैठक ऑल इंडिया गिग वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास हुई। बैठक के बाद प्रबंधन को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। कर्मी 15 रुपए प्रति किमी दर से भुगतान करने, 24 घंटा ऑनलाइन हेल्पलाइन नंबर, शहर में कंपनी का शिकायत ऑफिस खोलने एवं प्रबंधन द्वारा मनमाना आईडी बंद कर काम से निकाले जाने के संबंध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि रैपिडो मोबाइल ऐप द्वारा संचालित टैक्सी सर्विस मुहैया कराती है जिससे जिले में 500 के आसपास कामगार अपने बाइक और मोबाइल के जरिए जुड़े हुए हैं। यूनियन ने प्रबंधन से 19 अगस्त के पहले मामले का निपटारा करने का आग्रह किया है। ऐसा ना होने की परिस्थिति में श्रम विभाग को सूचित करते हुए रैपिडो के कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!