---Advertisement---

कुणाल कुमार के जयंती पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, बांसारुली बना चैंपियन

On: August 10, 2023 2:01 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- प्रखंड के लोवादाग पंचायत के पाटका मैदान में मंगलवार को स्व कुणाल कुमार के जयंती पर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बांसारूली एवं केसरडीह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। केसरडीह की टीमो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 39 रन बनाएं। बसारुली क्रिकेट टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 5.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 40 रन बना कर प्रतियोगिता का चैम्पियन बना। के के क्लब पटका द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में आसपास के 8 टीमों ने हिस्सा लिया। उपविजेता टीमों को स्थानीय पत्रकार नंदकिशोर साय, समाजसेवी सह वायुसेना सेवा सेवानिवृत् नारायण सिंह तथा विजेता टीमो को स्थानीय पत्रकार तारकेश्वर महतो, स्व कुणाल कुमार के पिता अशोक सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी नंद किशोर महतो आदि ने नगद एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया । मैन ऑफ द सीरीज केसरडीह के लालकु कुमार को बेस्ट बेट्स मैन ऑफ द मैच बांसारुली के अशोक कुमार को एवं बेस्ट बॉलर केसरडीह के रमेश को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का संचालन संतोष बड़ाइक, कुलदीप सिंह, एवं मनीष ने। कोमेंट्री गोपी एवं आकाश कुमार, एवं स्कोरींग विवेक कुमार ने किया। टूर्नामेंट के आयोजन में अश्विनी कुमार, विक्रम कुमार महतो,राहुल कुमार, प्रवीण सिंह, चंदन सिंह, हर्ष कुमार महतो, अमित, हितेश, गोपी कुमार, जयंत कुमार समेत क्लब के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट किया पेश