महुआड़ाड:- पलामू टाइगर रिजर्व के दक्षिणी वन प्रमंडल के महुआड़ाड वन क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू खनन और ढुलाई का धंधा जोरों पर है। वनकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से इस अवैध गतिविधि में भारी इजाफा हुआ है, जिससे सरकार को प्रतिदिन राजस्व की भारी हानि हो रही है।
वन क्षेत्र में बढ़ती इन घटनाओं ने न केवल सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंचाई जा रही है मालूम हो कि पलामू टाइगर रिजर्व के वनकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के कारण वन क्षेत्र में सुरक्षा की कमी हो गई है, जिसका फायदा उठाकर बालू माफिया सक्रिय हो गए हैं। प्रतिदिन महुआड़ाड प्रखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों से अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 27, 2026





