July 26, 2026

रक्षाबंधन का त्योहार महुआडांड प्रखंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

image_editor_output_image115004598-1724079161298.jpg

बहना ने भाई के कलाई पे बांधी राखी, लंबी उम्र की कामना की।

खबर :-राम प्रवेश गुप्ता

महुआडांड:भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को पुरे महुआडांड प्रखण्ड में पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन बेला पर बहनों ने अपने अपने भाइयों की कलाइयों में रक्षा कवच बांधकर उनकी लंबी उम्र की और उनके सुख और समृद्धि की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों पर स्नेह लुटाए और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं पर्व को लेकर सर्वत्र उत्साह उमंग का माहौल रहा। बजार में चहल पहल छायी रही।

खुब बिके लड्डू और पेड़े।

रक्षाबंधन पर लड्डू और पेड़े खुब बिके। इनके दुकानों में भारी भीड़ दिखी। इसके अलावे अन्य सुखी मिठाईयों की बिक्री भी जमकर हुई

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed