---Advertisement---

गढ़वा: गरीबी के कारण परिजन नहीं करा पाए इलाज, लीवर की बीमारी से 35 वर्षीय शख्स ने तोड़ा दम

On: August 25, 2024 2:46 PM
---Advertisement---

विवेक चौबे

गढ़वा: जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत के जमुआ गांव निवासी सूर्यदेव राम के 35 वर्षीय छोटे पुत्र अनिल राम की मौत लीवर की बीमारी से हो गई। परिजनों द्वारा अनिल को कई अस्पतालों में इलाज भी करवाया गया था। किंतु अत्यंत निर्धनता के कारण अच्छे व बड़े अस्पतालों में उसका इलाज कराने में परिजन सक्षम नहीं थे। अंत में घर पर ही शनिवार की मध्य रात्रि में उसकी मौत हो गई। उसके सिर पर दो बेटियां व दो बेटों का भार था। उसने किसी प्रकार से एक बेटी की शादी अप्रैल महीने में कर दी थी। इस वजह से वह पूर्ण रूप से आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका था। उसके पास पैसे की किल्लत थी। इस कारण इलाज के अभाव में उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं इस दुःखद घटना की सूचना पाकर पहुंचे प्रखण्ड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने परिजनों को ढांढस बंधवाया। उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वासन देते हुए हर सम्भव मदद करने की बात कही। बता दें कि मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू देवी, 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, 05 वर्षीय अंकित कुमार व 18 वर्षीया पुत्री रम्भा कुमारी एवं 07 वर्षीया रुपा कुमारी को छोड़ गया। अंतिम संस्कार सोन नदी के तट पर किया गया। मृतक का बड़ा पुत्र अमित ने मुखाग्नि दी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now