---Advertisement---

गढ़वा: मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बैठक

On: August 27, 2024 12:35 PM
---Advertisement---

गढ़वा: समाहरणालय गढ़वा के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि 1 जुलाई को अहर्त्ता तिथि मानते हुए राज्य में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त को किया गया है। उन्होंने बताया कि गढ़वा जिलान्तर्गत 80-गढ़वा वि०स० क्षेत्र में कुल 455 तथा 81-भवनाथपुर वि०स० क्षेत्र में कुल 502 अर्थात कुल 957 मतदान केन्द्र (Polling Station) हैं।

वर्तमान में 80-गढ़वा वि०स० में कुल 4,15,107 मतदाता है, जिसमें 2,13,618 पुरुष तथा 2,01,489 महिला हैं। 81-भवनाथपुर वि०स० में कुल 4,35,798 मतदाता जिसमें 2,26,547 पुरुष एवं 2,09,251 महिला हैं। वर्तमान में गढ़वा जिले की मतदाता सूची का EP Ratio 80-गढ़वा वि०स० में 66.10 तथा 81-भवनाथपुर वि०स० में 66.94 है एवं जिले का औसत कुल 66.53 है। वर्तमान में गढ़वा जिले की मतदाता सूची का Gender Ratio 80-गढ़वा वि०स० में 943 तथा 81-भवनाथपुर वि०स० में 924, जिले का औसत कुल 933 है। उक्त बैठक में मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा सुशील कुमार राय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, सहित जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी समेत मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now